10 परिषदीय विद्यालयों को मिला आरओ प्लांट

जिलाधिकारी महोदय की पहल पर तविन फाउंडेशन ने स्थापित कराए आरओ प्लांट

शुद्ध जल संकल्प के तहत चयनित विद्यालयों और बीआरसी में लगाए गए आरओ प्लांट

मनोज कुमार त्रिपाठी 

महराजगंज, 18 अगस्त 2025, जिलाधिकारी श्री संतोष कुमार शर्मा की विशेष पहल पर आज बीआरसी समेत जिले के 10 विद्यालयों में आर.ओ. प्लांट स्थापित किया गया। आर.ओ. प्लांट की स्थापना करना तविन फाउंडेशन द्वारा किया गया। 

 

 

ग्राम पंचायत छितही बुजुर्ग के कंपोजिट विद्यालय में आरओ प्लांट का उद्घाटन जिलाधिकारी ने फीता काटकर और आरओ का पानी पीकर किया। 

उन्होंने शिक्षकों को भी प्लांट के नियमित मरम्मत हेतु निर्देशित किया, ताकि उनको नियमित रूप से शुद्ध जल प्राप्त होता रहे। जिलाधिकारी ने संस्था के लोगों को भी धन्यवाद दिया।

 

 

जिलाधिकारी ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में तविन फाउंडेशन को धन्यवाद देते हुए कहा कि ऐसे कार्य समाज के अन्य लोगों को भी समाज के लिए कुछ करने की प्रेरणा देते हैं। आज फरेंदा के बीआरसी और 09 विद्यालयों में आर.ओ. सिस्टम संस्था द्वारा लगाया गया है। आगे भी संस्था द्वारा अन्य स्कूलों में आर.ओ. प्लांट लगाने की घोषणा की गई है। इन आर.ओ. प्लांट से परिषदीय विद्यालयों को स्वच्छ जल प्राप्त होगा। इससे उनका स्वास्थ्य भी बेहतर होगा, जिससे उनकी क्षमता में वृद्धि भी देखने को मिलेगा।

 

तविन फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री तत्सत मणि ने जिलाधिकारी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि मैं इस कार्य के लिए अवसर देने और प्रेरित करने हेतु जिलाधिकारी महोदय का आभारी हूं। हमारी संस्था का प्रयास है कि देश के भविष्य को वर्तमान में शुद्ध जल प्रदान करने के उद्देश्य से शुद्ध जल संकल्प मुहिम को चला रही है। आगे भी हम जनपद में जिलाधिकारी महोदय के नेतृत्व में इस अभियान को चलाते रहेंगे।

 

इससे पूर्व जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा का स्वागत संस्था के अध्यक्ष और ग्राम प्रधान श्रीमती सुंदरी सिंह ने पुष्प गुच्छ भेंटकर किया।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी आगंतुकों का कार्यक्रम में आने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनपद में पहली बार परिषदीय विद्यालयों को आरओ प्लांट मिला है। इसके लिए हम सब जिलाधिकारी महोदय और तविन फाउंडेशन के आभारी हैं।

तविन फाउंडेशन द्वारा आज कंपोजिट विद्यालय छितही बुजुर्ग, कंपोजिट विद्यालय पोखरभिंडा, कंपोजिट विद्यालय निरनाम पश्चिमी, कंपोजिट विद्यालय फरेंदा बुजुर्ग, कंपोजिट विद्यालय जंगल जोगियाबारी, कंपोजिट विद्यालय हरपुर, कंपोजिट विद्यालय बरातगाड़ा, कंपोजिट विद्यालय कवलदह, कंपोजिट विद्यालय करमहवां बुजुर्ग और बी.आर.सी. फरेंदा में आरओ प्लांट की स्थापना की गई।

इससे पूर्व जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत भवन को भी देखा और पंचायत भवन के निर्माण और व्यवस्था की तारीफ की। यहां पर उनका स्वागत जिला पंचायतराज अधिकारी और ग्राम प्रधान ने किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी सुश्री श्रेया मिश्रा, जिला सूचना अधिकारी श्री प्रभाकर मणि त्रिपाठी, बीडीओ फरेंदा श्री अतुल कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र–छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!