नेपाल निर्मित टूथपेस्ट-क्रीम से लदी कार जब्त, नौतनवा में कस्टम विभाग ने की कार्रवाई

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

नौतनवां महराजगंज! कस्टम विभाग ने नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही सामग्री से लदी एक कार को रविवार की रात नौतनवां थाना क्षेत्र के सेमरा चौराहा से पकड़ लिया। कार चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसके बाद विभागीय अधिकारी अग्रिम कार्रवाई में जुट गए हैं। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर तस्करी का सामान बरामद किया।

 

 

बता दें कि कस्टम अधिकारियों को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नेपाल से टूथपेस्ट और क्रीम की तस्करी कर एक कार के माध्यम से भारत में प्रवेश किया जा रहा है। सहायक आयुक्त सुधीर त्यागी के निर्देश पर निरीक्षक विवेक कुमार सिंह और शीतेष यादव ने कार्रवाई शुरू की। उन्हें एक संदिग्ध कार आती हुई दिखाई दी, जिसे पीछा कर सेमरा चौराहा पर रोका गया।

कार की तलाशी लेने पर उसमें नेपाल निर्मित 432 पीस टूथपेस्ट और 25,344 पत्ता क्रीम बरामद हुई। बरामद सामग्री की अनुमानित कीमत ₹1.40 लाख बताई गई है।

 

पूछताछ में चालक उस्मान मलिक, निवासी मर्जादपुर थाना परसा मलिक, कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाया। कस्टम अधिकारी सामान समेत वाहन को कार्यालय ले गए।

सहायक आयुक्त सुधीर त्यागी ने जानकारी दी कि नेपाल निर्मित सामग्री और तस्करी में प्रयुक्त वाहन को जब्त कर लिया गया है। पकड़े गए व्यक्ति के विरुद्ध आवश्यक अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!