भारत-नेपाल के सोनौली बार्डर पर पकड़ा गया पंजाब पुलिस का आरोपी, 

लुक आउट कार्नर नोटिस के तहत हुई गिरफ्तारी, उसके खिलाफ आईटी सहित गम्भीर मामलो में दर्ज है कई मुकदमे

पुलिस ने आरोपी को पंजाब पुलिस को किया सुपुर्द 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

सोनौली महराजगंज! भारत-नेपाल के सोनौली बार्डर पर आव्रजन और पुलिस विभाग की टीम ने नेपाल से भारत आते समय जांच के दौरान पंजाब पुलिस के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए व्यक्ति की जांच पड़ताल कर न्यायालय के आदेश के बाद उसे पंजाब पुलिस को सौंप दिया गया है। बताया गया है कि उक्त आरोपी के खिलाफ पंजाब पुलिस ने लुक आउट कार्नर नोटिस जारी किया था। आरोपी नेपाल के रास्ते भारत वापस आ रहा था। जांच के दौरान पकड़ा गया। आरोपी युवक के खिलाफ आईटी सहित कई गम्भीर मामलों में मुकदमे दर्ज है।

 

शनिवार की रात आव्रजन कार्यालय सोनौली के अधिकारी सीमा पर भारत से नेपाल आने-जाने वाले यात्रियों की जांच कर रहे थे इस दौरान एक युवक नेपाल से भारत मे प्रवेश किया। संदेह होने पर अधिकारियों ने उसे रोक लिया और पूछताछ करने लगे। जांच के दौरान पता चला कि अकित धुलिया पुत्र राजेश धुलीया निवासी मेलबाना पड़ा नजदीक नागल भवन गांव बहोर जिला रोहतक हरियाणा के खिलाफ पंजाब पुलिस ने एलओसी जारी किया है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ करने के बाद गिरफ्तार कर लिया।

कोतवाल अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पंजाब पुलिस ने आईटी सहित कई धाराओं में थाना साईबर क्राइम सगहर पंजाब में दर्ज कर रखा है।

 

युवक नेपाल के रास्ते भारत मे प्रवेश की कोशिश कर रहा था। सूचना के बाद सोमवार को पंजाब पुलिस के इंस्पेक्टर सिमरन जोत सिंह के नेतृत्व में आठ लोगों की टीम पहुंची थी। आरोपी युवक को पंजाब पुलिस को सौंप दिया गया है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!