मनोज कुमार त्रिपाठी
भैरहवा नेपाल! भारतीय सीमा से सटे रूपंदेही जिले की पुलिस ने वाहनों की जांच के दौरान एक पिकअप पर तस्करी द्वारा नेपाल लायी गयी करीब दो करोड़ की इलेक्ट्रिक सिगरेट बरामद कर चालक को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
डीएसपी सूरज कार्की ने बताया कि वृहस्पतिवार की शाम लुम्बिनी संस्कृति नगर पालिका में वाहनों की जांच के दौरान एक पिकअप की जांच में भारी मात्रा में इलेक्ट्रिक सिगरेट बरामद हुआ। जिसका कोई बिल बीजक मौजूद नही था। तस्करी की आशंका में चालक नारायण अग्रहरि निवासी, वार्ड नंबर 4, मायादेवी ग्रामीण नगर पालिका, रूपन्देही को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही के लिए राजस्व विभाग बुटवल को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि बरामद सिगरेट की कीमत करीब एक करोड़, इकहत्तर लाख पच्चीस हजार रुपये है।










