उमेश चन्द्र त्रिपाठी
पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती संजीव त्यागी ने आज परिक्षेत्रीय कार्यालय के सभागार में परिक्षेत्र के जनपदों के ई – ऑफिस, त्रिनेत्र व यू0 पी0 डायल- 112 शाखा के प्रभारियों व कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक के दौरान तीनों शाखा प्रभारियों व उनके अधीनस्थ अधिकारी और कर्मचारीयों से वार्ता किया गया।
पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती द्वारा ई- ऑफिस के शाखा प्रभारी गण व कर्मचारी गण को प्रशिक्षण प्रदान कर अधिक से अधिक फाइलों का मूवमेंट व डिस्पैच ई ऑफिस के माध्यम से करने हेतु निर्देशित किया गया।
यू0 पी0 डायल- 112 में चार पहिया, दो पहिया वाहनों के रिस्पांस टाइम में सुधार करने, कॉलर की संतुष्टि सुनिश्चित करने तथा गाड़ियों को अच्छी स्थिति में रखने हेतु निर्देशित किया गया।
त्रिनेत्र शाखा प्रभारी गण व कर्मचारी गण को त्रिनेत्र 2.0 पोर्टल पर एक माह के अंदर अपराधियों का डाटा अपडेट करने हेतु निर्देशित किया गया।
संत कबीरनगर त्रिनेत्र शाखा प्रभारी को पूर्ण जानकारी न होने के कारण कड़ी फटकार लगायी गयी।
इस दौरान तीनों जनपदों के ई ऑफिस, त्रिनेत्र व यू0 पी0 डायल – 112 के शाखा प्रभारीगण, कर्मचारी गण व रेंज कार्यालय के निरीक्षक एमपी चतुर्वेदी, सीसीटीएनएस प्रभारी रवि वर्मा आदि उपस्थित रहे।










