मनोज कुमार त्रिपाठी
भैरहवां नेपाल!
रुपन्देही चेम्बर ऑफ कॉमर्स की 18 वीं वार्षिक साधारण सभा एवं 9 वां अधिवेशन आज भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारियों, उद्योगपतियों तथा गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

आयोजन समिति ने बताया कि सभा के दौरान संगठन की उपलब्धियों, आगामी योजनाओं और व्यापारिक विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही, उद्योग-व्यापार जगत के उत्थान के लिए विभिन्न सुझाव भी प्रस्तुत किए गए।
विशेष आकर्षण के रूप में कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों को सम्मान स्वरूप “माया का चिन्ह” (स्मृति चिन्ह) भेंट किया गया। उपस्थित अतिथिगणों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे चेम्बर की सौहार्दपूर्ण परंपरा बताया।
समिति ने सभा को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों, व्यापारी वर्ग तथा नागरिकों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इसी तरह सहयोग बनाए रखने की अपील की।


कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में लुंबिनी प्रदेश के युवा तथा खेलकूद मंत्री संतोष पाण्डेय, चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष दर्पण श्रेष्ठ, निवर्तमान अध्यक्ष अनिल कुमार ज्ञवाली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सचिन रोक्का, मधुसूदन आर्याल उ.उपाध्यक्ष,राम मिलन यादव बा. उपाध्यक्ष, लक्ष्मी अधिकारी महासचिव, सुरेंद्र कुमार पाण्डेय कोषाध्यक्ष, गौतम कुमार गुप्ता सचिव, कृष्ण प्रसाद पाण्डेय सचिव, संतोष शुक्ला सह-कोषाध्यक्ष,राम अवध गुप्ता सदस्य एसोशिएट,बिंदू न्योपाने सदस्य सचिवालय, अब्दुल कयूम सदस्य सचिवालय,माया शर्मा खनाल सदस्य सचिवालय,धीरज कुमार मल्लिक सदस्य सचिवालय, राम प्रसाद भंडारी सदस्य सचिवालय, दिनेश गुप्ता सदस्य सचिवालय, कृष्ण बहादुर गुरूंग पदेन सदस्य, जीवन ज्ञवाली पदेन सदस्य, विष्णु कंडेल सदस्य,मिनीता थापा सदस्य, सिकन्दर अली सदस्य,राम प्रसाद श्रेष्ठ सदस्य, कृष्ण प्रसाद मरासिनी सदस्य, कृष्ण गौतम सदस्य,प्रिया बंधु न्योपाने सदस्य,शिवम जायसवाल सदस्य, शंभू यादव सदस्य,ऊषा बेल्वासे सदस्य, अंकित कुमार जायसवाल सदस्य, राजेश बनिया सदस्य, नारायण प्रसाद भंडारी पूर्व अध्यक्ष,खिम बहादुर खत्री पूर्व अध्यक्ष, टीकाराम भट्टराई सलाहकार, ऊषा किरण गुरूंग सलाहकार, चंद्र मणि अधिकारी सलाहकार,चोपलाल आचार्य सलाहकार,जगत राय माझी कानूनी सलाहकार,डा.ऋषि राम शर्मा सलाहकार,राम बहादुर कोईरी सलाहकार,ज्ञानू पौड़ेल सलाहकार, दीपक बहादुर कुंवर सलाहकार, कृष्ण बहादुर गुरूंग सलाहकार,लक्ष्मण भंडारी सलाहकार, प्रकाश श्रेष्ठ सलाहकार,भोपेंद्र यादव सलाहकार राम प्रसाद पोखरेल अध्यक्ष होटल एंड रेस्टोरेंट मौजूद रहे।












