गोरखा समाज सेवा समिति ने धूमधाम से मनाया हरितालिका तीज महोत्सव

मनोज कुमार त्रिपाठी

नौतनवां (महराजगंज)।
गोरखा समाज सेवा समिति एवं गोरखा भूतपूर्व सैनिक कल्याण समिति फैमिली वेलफेयर, नौतनवां के तत्वाधान में हरितालिका तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सांस्कृतिक गीत-संगीत और नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को आनंदमय बना दिया।

 

YouTube player

 

 

समिति के अध्यक्ष डमर बहादुर राना, भूतपूर्व सैनिक अध्यक्ष नर बहादुर राना, उपाध्यक्ष तूल बहादुर थापा और गोरखा पूर्व सैनिक मोहन थापा, कोषाध्यक्ष सुनील क्षेत्री, सचिव श्याम किशोर थापा, उपसचिव अजय राना समेत समाज के अन्य पदाधिकारियों व सदस्यों ने सभी का स्वागत एवं हार्दिक अभिनंदन किया।

 

 

 

महिला सदस्यों रानी थापा, थम कली, किरण गुरुम और नैना गुरुम ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई और आयोजन को सफल बनाया।


कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारा, संस्कृति और परंपरा को सुदृढ़ करना रहा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!