सोनौली बार्डर पर आज योगेन्द्र गर्ग के नेतृत्व में कस्टम विभाग के आला अधिकारियों ने दौरा कर किया लैंड कस्टम कार्यालय का निरीक्षण,सुविधाओं के लिए आनलाइन सुधार पर दिया दिया जोर

जरूरत पड़ी तो आनलाइन और मैनुअल कार्यों में और सुधार किया जाएगा – योगेन्द्र गर्ग सदस्य आईटी, और टीपीएस, सीबीआईसी

उमेश चन्द्र त्रिपाठी / मनोज कुमार त्रिपाठी

सोनौली महराजगंज !

भारत-नेपाल के सोनौली बॉर्डर पर आज सुबह से ही कुछ अलग नजारा देखने को मिला। कस्टम कार्यालय में हलचल तेज रही और अधिकारी पूर्ण रूप से वर्दी में मुस्तैद दिखे। पूरे कस्बे में वाहनों का जाम नहीं के बराबर रहा, जिससे यात्रियों को बिना किसी बाधा के भारत-नेपाल सीमा पार करते देखा गया। दोपहर तक सब कुछ व्यवस्थित नजर आया, हालांकि दोपहर बाद पुनः सामान्य स्थिति लौट आई। हालांकि कस्टम विभाग के बड़ी संख्या में आला अधिकारियों का एक साथ सोनौली बार्डर का दौरा पहली बार देखने को मिला।

 

YouTube player

 

जानकारी के अनुसार, आज दोपहर को श्री योगेंद्र गर्ग, सदस्य (आई.टी.और टी.पी.एस), सी.बी.आई.सी. श्री संजय गुप्ता, मुख्य आयुक्त सीमा शुल्क (निवारक) दिल्ली, श्री विकास कुमार मुख्य आयुक्त सीमा शुल्क (निवारक) पटना, श्री रणजीत कुमार, आयुक्त सीमा शुल्क (निवारक) लखनऊ, तपन कुमार अपर निदेशक (डी.जी.एम. और डी.एम.), श्री ऋग्वेद ठाकुर संयुक्त आयुक्त (आई.टी. एवं सी.वी.) श्री वैभव कुमार सिंह संयुक्त निदेशक (डी.जी.एस. और डी.एम.), श्री अनीश गुप्ता अपर निदेशक सीमा शुल्क (निवारक) पटना, एडीसी, कस्टम (निवारक), श्री पुनीत गुनावत संयुक्त आयुक्त, अमृतसर, श्री मयंक शर्मा अपर आयुक्त सीमा शुल्क (निवारक), लखनऊ, श्री जीतेन्द्र सिंह अपर आयुक्त सीमा शुल्क (निवारक) लखनऊ, श्री सुधीर त्यागी सहायक आयुक्त सीमा शुल्क (निवारक) मंडल नौतनवां की संयुक्त टीम सोनौली सीमा पर पहुंची। बॉर्डर पर पहुंचने के बाद टीम ने सबसे पहले स्थल सीमा शुल्क कार्यालय सोनौली में अधीनस्थ अधिकारियों से मुलाकात कर सीमा पर हो रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। इसके उपरांत टीम ने भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया और सुरक्षा तथा प्रशासनिक व्यवस्था का जायजा लिया।

योगेंद्र गर्ग ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि सोनौली कस्टम कार्यालय में फिलहाल कौन-कौन सी प्रक्रियाएं ऑनलाइन हैं और किन हिस्सों में अभी भी मैन्युअल व्यवस्था काम कर रही है, इसकी समीक्षा की गई है। उन्होंने बताया कि जिन कार्यों में अभी भी मैन्युअल टच है, उन्हें निकट भविष्य में तकनीकी रूप से उन्नत और अधिक पारदर्शी बनाया जाएगा, ताकि यात्रियों और व्यापारियों को बेहतर सुविधा मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि सड़क निर्माण के वजह से गाड़ियों की लंबी कतार लगी हुई है सड़क बनते ही इस समस्या का भी समाधान हो जाएगा।

बता दे की यह दौरा सोनौली बॉर्डर पर सीमा शुल्क की व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं तकनीक-सक्षम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। आने वाले दिनों में यात्रियों और व्यापारियों को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिल सकता है।

इस अवसर पर एसएसबी 22 वाहिनी के सहायक कमांडेंट सी विवेक, एसएसबी 22 वीं वाहिनी के इंस्पेक्टर अरूण कुमार पांडे, उपजिलाधिकारी नौतनवां नवीन कुमार, कस्टम अधीक्षक संजय मिश्र, कस्टम अधीक्षक पंकज मिश्रा, कस्टम अधीक्षक सुधीर कुमार, कस्टम अधीक्षक सुशील कुमार, निरीक्षकों में के.सी.एम. त्रिपाठी, अवधेश कुमार, अरविंद कुमार गौतम, जीतेन्द्र पांडे, जलज कुमार मालवीय, अर्पित मिश्रा, जैकब हुसैन, ए.बी.वी.ए. अंसारी, लेखराज मौर्य, आदित्य कुमार श्रीवास्तव, मेराज अहमद खान, हेड हवलदार पारस नाथ शुक्ल, पंकज श्रीवास्तव, भरत प्रसाद मौर्य, रोशन लाल, सुरेश कुमार, हवलदार गजेन्द्र यादव, प्रदीप कुमार वर्मा, सोनू सिंह और सोनौली चौकी प्रभारी बृजराज यादव समेत बड़ी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!