लुम्बिनी लावास टीम ने किया ट्रॉफी और खिलाड़ियों का भव्य परिचय

मनोज कुमार त्रिपाठी

भैरहवा।
वात्सल्य एवरेस्ट महिला वालीबाल लीग अन्तर्गत लुम्बिनी लाभाज टीम ने सोमवार को रुपन्देही के भैरहवा में भव्य कार्यक्रम के बीच ट्रॉफी का अनावरण किया और आगामी प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का परिचय कराया। यह लीग 20 से 28 भाद्र तक पोखरा में आयोजित होगी।

YouTube player

मुख्य प्रशिक्षक भरत यादव ने बताया कि टैलेंट हंट से रुपन्देही की जानकी केसी को उनके कौशल और खेल क्षमता के आधार पर टीम में शामिल किया गया है। उन्हें 50 हजार रुपये में अनुबन्धित किया गया। यादव ने कहा कि नेपाल में भलिबल सबसे लोकप्रिय खेल है, इसलिए इसे सरकार ने राष्ट्रीय खेल घोषित किया है। इस बार टीम में 9 नेपाली और 3 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।

कप्तान अरुणा शाही ने कहा कि खिलाड़ियों का चयन ट्रॉफी जीतने के लक्ष्य से किया गया है। ब्रांड एम्बेसडर आना शर्मा ने खेल को भविष्य में निवेश बताते हुए महिला टीम को समर्थन करने पर खुशी जताई। निर्देशक रामजी पौडेल ने खेल में तीनों स्तर की सरकार से मिल रहे सहयोग की सराहना की, वहीं लुम्बिनी प्रदेश के युवा एवं खेलकूद मंत्री संतोषकुमार पाण्डेय ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और बजट उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

टीम में अरुणा शाही के अलावा कामना बिष्ट, अलीशा मानन्धर, शान्तिकला तामाङ, जेनिसा विश्वकर्मा, रोमा महतो, अनुसा चौधरी, रिक्जना माझी और जानुका केसी शामिल हैं। टीम का प्रबंधन एवरेस्ट स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!