रोहिन नदी के पानी के तेज बहाव में बह गया 20 वर्षीय युवक तलाश जारी, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज! महराजगंज जनपद के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब रोहिन नदी पार करते समय एक 20 वर्षीय युवक तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया। यह घटना टेढ़ी गांव की है, जहां का निवासी अंगेश पुत्र बैजनाथ अपने नदी पार कर अपने दूसरे घर जा रहा था।

जानकारी के अनुसार यह घटना कल देर शाम की है। अंगेश नदी पार कर रहा था तभी अचानक तेज धारा के बीच उसका पैर फिसल गया और वह संतुलन खोकर नदी में बह गया। ग्रामीणों ने उसे बचाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन नदी का बहाव इतना तेज था कि कुछ ही क्षणों में वह कितनी दूर बह गया किसी को पता नहीं चला।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और घटना स्थल पर मौके पर पहुंची, रात में ही युवक की तलाश शुरू हुई लेकिन अंधेरे के कारण सफलता नहीं मिली। आज सुबह होते ही और पीएसी की जल इकाई को बुलाया गया। दोनों टीमें पुलिस के साथ मिलकर नाव और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश कर रही हैं। पुरंदरपुर के थाना प्रभारी मनोज राय ने बताया कि फिलहाल युवक का कोई सुराग नहीं मिला है। इस दुखद घटना के बाद से पूरे गांव में शोक का माहौल है। अंगेश का परिवार गहरे सदमे में है और मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!