नौतनवां नगर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आज एक दिवसीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवां महराजगंज! नौतनवां नगर के राजकीय बालिका इण्टर कालेज में आयोजित एक दिवसीय “जनपदीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता” का शुभारम्भ हुआ।

 

मुख्य अतिथि नौतनवां नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान पालिका अध्यक्ष ने मुन्दर प्रसाद इण्टर कालेज बरगदवां व राजकीय बालिका इण्टर कालेज के टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।

कार्यक्रम में मुख्यातिथि श्री त्रिपाठी का राजकीय बालिका इण्टर कालेज की प्रधानाचार्या श्रीमती सुलेखा त्रिपाठी ने अंगवस्त्र देकर स्वागत अभिनंदन किया।

इस अवसर पर मुख्यरूप से सभासद धर्मात्मा जायसवाल,सुरेंद्र बहादुर जायसवाल,अनिल जायसवाल,संजय मौर्या,विशाल जायसवाल,राकेश जायसवाल एवं राज कुमार गौड़ व कालेज के शिक्षक गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!