नेपाल के रास्ते भारत में घुसे जैश-ए-मोहम्मद के तीन पाकिस्तानी आतंकी

बिहार पुलिस मुख्यालय ने राज्य में किया हाई अलर्ट

सार

बिहार पुलिस मुख्यालय ने बड़ा अलर्ट जारी किया है। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी नेपाल के रास्ते बिहार में घुसे हैं। इनमें हसनैन अली (रावलपिंडी निवासी) आदिल हुसैन (उमरकोट निवासी) और मोहम्मद उस्मान (बहावलपुर निवासी) शामिल हैं। पुलिस ने तीनों आतंकियों के नाम और तस्वीरें सार्वजनिक कर दी हैं।

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

पूर्णिया! बिहार पुलिस मुख्यालय ने राज्य में हाई अलर्ट जारी किया है, क्योंकि खुफिया एजेंसियों को पता चला है कि जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े तीन पाकिस्तानी आतंकवादी नेपाल के रास्ते बिहार में घुस आए हैं। इन आतंकियों की पहचान हसनैन अली (रावलपिंडी), आदिल हुसैन (उमरकोट) और मोहम्मद उस्मान (बहावलपुर) के रूप में हुई है।

 

नेपाल की सीमा के रास्ते जैश के तीन आतंकियों के बिहार की सीमा मैं दाखिल होने को लेकर राज्य पुलिस मुख्यालय ने सीमावर्ती जिलों को हाई अलर्ट पर रखा है। इस दौरान सीमावर्ती जिलों के सभी पुलिस कप्तानों (एसपी) और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को भी पूरी तरह से सतर्क किया गया है। नेपाल सीमा से सटे क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

 

 

पूर्णिया के डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल ने मीडिया को बताया की राज्य पुलिस मुख्यालय के निर्देश के बाद सीमावर्ती जिलों को विशेष चौकसी बरतने को कहा गया है।

 

इन आतंकियों के अगस्त के दूसरे सप्ताह में काठमांडू पहुंचने और पिछले सप्ताह बिहार में घुसने की खबर है। आशंका जताई जा रही है कि ये आतंकी देश के किसी भी हिस्से में आतंकी घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में हैं।

पुलिस ने तीनों आतंकियों के नाम और तस्वीरें सार्वजनिक कर दी हैं। इनके पासपोर्ट से जुड़ी जानकारी भी साझा की गई है? बताया जा रहा है कि ये आतंकी अगस्त के दूसरे हफ्ते में काठमांडू पहुंचे और तीसरे हफ्ते में नेपाल बॉर्डर से बिहार में दाखिल हुए। आशंका है कि ये किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। सीमावर्ती जिलों सीतामढ़ी, मधुबनी, पश्चिम चंपारण, अररिया, किशनगंज और सुपौल में चौकसी बढ़ा दी गई है।

बिहार में विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। पुलिस मुख्यालय ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें। बिहार पुलिस हेडक्वार्टर ने सभी जिले के खुफिया तंत्र को सक्रिय कर सूचना संकलन करने और संदिग्ध आतंकियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई का निर्देश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!