मानवाधिकार संगठन में पंकज मणि त्रिपाठी मुख्य सचिव और अश्वनी ओझा बने प्रदेश सचिव

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवां महराजगंज! अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन (यूएसए) ने दो नई नियुक्तियां की हैं। परसा मालिक निवासी पंकज मणि त्रिपाठी को जहां प्रदेश का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है वहीं फरेंदा निवासी अश्वनी ओझा को प्रदेश सचिव का पद दिया गया है।

 

 

संगठन के मुख्य संरक्षक सुशील मिश्रा के निर्देश पर चेयरमैन नीरज मिश्रा ने इन नियुक्तियों की घोषणा की। दोनों अधिकारियों ने नई दिल्ली में पद की शपथ ली। संगठन ने यह नियुक्तियां उनके सामाजिक कार्य और मानवाधिकार क्षेत्र में योगदान को देखते हुए की हैं।

 

 

कार्यक्रम में सूरज मद्धेशिया, बबलू राव, मुन्ना खान, अतीक अहमद और प्रज्ञा मिश्रा मौजूद थे। अशोक प्रताप सिंह, सगीर अहमद, श्री राम त्रिपाठी और जहीरूद्दीन खान ने भी शिरकत की। मीरा देवी और मंजू देवी सहित अन्य गणमान्य लोगों ने दोनों अधिकारियों को बधाई दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!