उप निबंधक पर भ्रष्टाचार का मामला फिर चर्चा में आया

मंद बुद्धि के एक व्यक्ति के जमीन की रजिस्ट्री का मामला

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवां महराजगंज!

नौतनवां तहसील के उप निबंधक एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। तहसील परिसर में लंबे समय से भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी को लेकर उठ रही आवाजों के बीच हाल ही में एक नया मामला सामने आने से हलचल बढ़ गई है।

 

 

किसान नेता एवं नौतनवां तहसील रेवेन्यू बार एसोसिएशन के पूर्व संयुक्त मंत्री नागेंद्र प्रसाद शुक्ला एडवोकेट का कहना है कि उप-निबंधक पर लगातार आरोप लगते रहे हैं। उन्होंने बताया कि अधिवक्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार और कथित भ्रष्टाचार को लेकर करीब 46 दिनों तक आंदोलन भी चला था, जिस पर जिलाधिकारी ने 5 जुलाई को हस्तक्षेप करते हुए अनशन समाप्त कराया था।

 

 

इसी बीच 12 अगस्त को एक नया विवाद सामने आया है, जिसमें आरोप है कि उप-निबंधक ने कथित रूप से मोटी रकम लेकर एक मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति का बैनामा कर दिया। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

 

नागेंद्र शुक्ला ने इस संबंध में मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज (IGRS) कर उप-निबंधक के निलंबन की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि समय पर कार्यवाही नहीं हुई तो 5 सितंबर से तहसील परिसर में क्रमिक अनशन शुरू किया जाएगा, जो आगे चलकर अनिश्चितकालीन आंदोलन का रूप भी ले सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!