उमेश चन्द्र त्रिपाठी
नौतनवां महराजगंज! नवयुवक सेवा समिति द्वारा आयोजित अति प्राचीन मां काली मंदिर, पुराना नौतनवां की कमेटी का पुनर्गठन आज बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय जनसमूह की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से नई कमेटी का गठन करते हुए अध्यक्ष पद पर अमित जायसवाल, कोषाध्यक्ष पद पर गोपाल जी तथा महामंत्री के रूप में पंकज उपाध्याय को चुना।
कमेटी का हुआ विस्तार,कई नए सदस्यों को मिली जिम्मेदारी पुनर्गठित कमेटी के विस्तार के तहत अन्य पदाधिकारियों का भी चयन सर्वसम्मति से किया गया। विस्तारित कमेटी में शामिल पदाधिकारीयों में

महामंत्री विनोद पटवा, सुनील द्विवेदी,अमित श्रीवास्तव, संरक्षक वीरेंद्र कुमार मद्धेशिया, महावीर जायसवाल, रमाशंकर सिंह, उपकोषाध्यक्ष रमेश मद्धेशिया, अमित जायसवाल, उपाध्यक्ष मनोज कुमार जायसवाल, विनोद कुमार जायसवाल, राकेश कुमार जायसवाल, संतोष कुमार जायसवाल, मंत्री संतोष कुमार जायसवाल, उदयभान चौधरी, रवि मद्धेशिया,नंदू जायसवाल, कल्याण चंद, अमित आनंद, संतोष मद्धेशिया,मीडिया प्रभारी गुड्डू जायसवाल .इसके अतिरिक्त, कार्यकारी सदस्य के रूप में रमेश वर्मा, जगदंबा प्रसाद वर्मा, बबलू जायसवाल, सुरेंद्र मौर्य एवं राकेश मौर्य को भी सर्वसम्मति से नामित किया गया। अध्यक्ष अमित जायसवाल ने संकल्प लिया कि वे मंदिर विकास के लिए सदैव समर्पित रहेंगे।
नवगठित कमेटी के अध्यक्ष अमित जायसवाल ने मंदिर परिसर में शपथ ग्रहण करते हुए कहा कि, “जिस विश्वास और आशा के साथ मुझे यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है, मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ उसे निभाऊंगा। मंदिर के समग्र उत्थान और विकास के लिए तन-मन-धन से समर्पित होकर कार्य करूंगा।
कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष अमित जायसवाल ने सभी उपस्थित सदस्यों, श्रद्धालुओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।





