नौतनवां कस्टम की छापेमारी में सोनौली बार्डर स्थित जुगौली से 21 बोरी चाइनीज लहसुन बरामद 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

 

सोनौली महराजगंज! ताबड़तोड़ छापेमारी से एक तरफ तस्करों में अफरातफरी का माहौल है, तो वहीं प्रशासनिक कार्यवाही से लगातार सोनौली बॉर्डर पर अवैध गोदामों पर अंकुश लगाने के क्रम में छापेमारी का रास्ता अपनाया जा रहा है।

 

हालांकि लगातार छापेमारी में जनवरी 2025 के प्रथम माह मे बीते सोमवार तक तीन गोदामों पर छापेमारी कर दो गोदामों के सामान को जब्त करते हुए विधिक कार्यवाही किया गया। इसी क्रम में आज एक बार फिर नगर के बिस्मिल नगर वार्ड 13 (जुगौली) में नौतनवां कस्टम के अधिकारियों ने एक गोदाम में छापेमारी कर चाइनीज लहसुन की बड़ी खेप बरामद करने में कामयाबी पाई है।

 

जानकारी देते चले कि, उक्त वार्ड श्यामकाट और नेशनल हाइवे से सीधा जुड़ा हुआ है, इसी मार्ग से भगवानपुर तक कई पगडंडियां नेपाल से लिंक है, जिससे तस्करो को काफी रियायत मिलती है। नौतनवां कस्टम विभाग की छापेमारी में भारी मात्रा में चाइनीज लहसुन बरामद किया है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार डिप्टी कमिश्नर कस्टम नौतनवां वैभव कुमार सिंह को सूचना मिली थी की सोनौली स्थित जुगौली में एक गोदाम में भारी मात्रा में चाइनीज लहसुन डंप किया गया है। इसके आधार पर नगर पंचायत सोनौली के वार्ड नम्बर 13 विस्मिल नगर (जुगौली) में छापेमारी कर 21 बोरी लहसुन बरामद किया गया।

 

घटना बुधवार की रात करीब आठ बजे की है जब तस्करी की सूचना पर नौतनवां कस्टम के अधिकारियों ने सोनौली कोतवाली क्षेत्र के विस्मिल नगर (जुगौली) स्थित एक मकान में नेपाल से तस्करी कर लायी गयी एक गोदाम में डम्प 21 बोरी चाइनीज लहसुन बरामद किया है।

 

बरामदगी के संबंध में कस्टम अधीक्षक एसके पटेल ने बताया कि डिप्टी कमिश्नर कस्टम वैभव कुमार सिंह के नेतृत्व में उक्त गोदाम में छापेमारी कर 21 बोरी लहसुन बरामद कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!