नेपाल के हजारों युवा प्रदर्शनकारी सड़कों पर, पुलिस की गोली से एक प्रदर्शनकारी की मौत कई अन्य घायल

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया

काठमांडू में बवाल, नेपाल में सोशल मीडिया बैन हुआ तो हिंसक हुए Gen Z प्रदर्शनकारी, कर्फ्यू घोषित

मनोज कुमार त्रिपाठी

काठमांडू नेपाल! पड़ोसी देश नेपाल में एक अलग ही बवाल शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर बैन लगाने के बाद विरोध प्रदर्शन इस कदर भड़क गया है कि बात संसद भवन तक जा पहुंची। प्रदर्शनकारी काठमांडू की सड़कों पर उतर आए और संसद परिसर तक जाने लगे, जिसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और कर्फ्यू लगा दिया है। इस दौरान पुलिस की गोली से एक प्रदर्शनकारी की मौत और कई अन्य प्रदर्शनकारी घायल होने का जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है

पड़ोसी देश नेपाल में विरोध की आग भड़क उठी है। यहां राजधानी काठमांडू के न्यू बानेश्वर में मौजूद संसद भवन परिसर में उस समय तनाव फैल गया जब सोशल मीडिया बैन होने के विरोध में प्रदर्शन कर रही भीड़ उग्र हो गई और उन्होंने पुलिस बैरिकेड तोड़ दिए। प्रदर्शनकारी गेट पार कर संसद के भीतर प्रवेश की कोशिश कर रहे थे। ये प्रदर्शनकारी नई जेनरेशन के वो युवा हैं, जो देश में सोशल मीडिया पर बैन लगने के बाद काफी नाराज हैं। इन युवाओं ने पहले शांतिपूर्ण विरोध की बात कही थी लेकिन प्रदर्शन के उग्र हो गया और वे संसद भवन तक पहुंच गए।

 

 

प्रदर्शनकारी काठमांडू की सड़कों पर उतर आए और संसद परिसर तक जाने लगे, जिसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और कर्फ्यू लगा दिया है।

नेपाल में हो रहे इन प्रदर्शनों के पीछे वजह मुख्य रूप से सोशल मीडिया पर लगाया गया प्रतिबंध है। नेपाल की सड़कों पर हजारों की संख्या में युवाओं की भीड़ देखी जा रही है। ये लोग भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया पर लगे बैन को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

आपको बता दें कि नेपाल में फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सऐप, यूट्यूब और स्नैपचैट पर पाबंदी लगा दी गई है, जिससे युवा काफी नाराज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!