नेपाल की जेल तोड़कर भागे चार भारतीय कैदी गिरफ्तार

सोनौली बॉर्डर पर SSB ने दबोचा

गिरफ्तार कैदियों को पूछताछ के बाद बल मुख्यालय के निर्देश पर ही कोई कार्रवाई की जाएगी – मुन्ना सिंह डीआईजी एसएसबी

सार

पड़ोसी देश नेपाल में जारी हिंसक प्रदर्शन और अराजक स्थिति के बीच 4 कैदी जेल से फरार हो गए। हालांकि एसएसबी ने उन्हें बॉर्डर पर ही दबोच लिया। पकड़े गए सभी कैदी भारतीय मूल के हैं।

 

YouTube player

 

मनोज कुमार त्रिपाठी

सोनौली महराजगंज! नेपाल में चल रहे राजनीतिक हलचल के बीच नारायणघाट स्थित चितवन जेल से चार कैदी फरार हो गए। हालांकि भारत में घुसने के दौरान उन्हें सोनौली बॉर्डर पर पकड़ लिया गया । सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) की 22 वीं वाहिनी के जवानों ने चेकिंग के दौरान चारों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुट गई। नेपाल के हालात को देखते हुए सोनौली बार्डर पर आए एसएसबी के डीआईजी मुन्ना सिंह को नेपाल की जेल से भागे हुए कैदियों के बारे में जब उन्हें बताया गया तो उन्होंने कहा कि बल मुख्यालय के निर्देश के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सीमा पूरी तरह से चाक-चौबंद है। प्रापर चेकिंग के बाद ही किसी को नेपाल से भारत और भारत से नेपाल आने-जाने दिया जाएगा। सीमा पर पूरी तरह से शांति बनी हुई। कस्टम, पुलिस और सशस्त्र सीमा बल और अन्य एजेंसियां संयुक्त रूप से अपना काम कर रही हैं।

पड़ोसी देश नेपाल में जारी हिंसक प्रदर्शन और अराजक स्थिति को देखते हुए भारत-नेपाल के अंतर्राष्ट्रीय सीमा सोनौली बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया गया है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस विभाग ने उच्च स्तर की सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए हैं। सीमा पर तैनात अधिकारियों और खुफिया एजेंसियों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने को कहा गया है।

उधर नेपाल के नारायणघाट स्थित जेल से चार कैदी फरार हो गए। लेकिन एसएसबी ने उन्हें बॉर्डर पर ही दबोच लिया। जानकारी के मुताबिक, पकड़े गए सभी कैदी भारतीय मूल के हैं। इनमें से दो कैदी एनडीपीएस एक्ट के तहत और दो एक्सीडेंट के मामले में जेल की सजा काट रहे थे। जेल में हाल ही में हुए दंगे के दौरान यह सभी कैदी फरार हो गए थे और सोनौली बार्डर से भारत में दाखिल होने का प्रयास कर रहे थे।

पकड़े गए कैदियों में अनिल गिरि, पुत्र राम प्रसाद गिरि, निवासी ग्राम पुरा थाना बहजोई, जिला संभल (उत्तर प्रदेश) – (एनडीपीएस एक्ट, गांजा तस्करी मामला)

राजपाल सिंह, पुत्र सोरन सिंह, निवासी ग्राम हमपति खुद काजपुर थाना कैलदही, जिला संभल (उत्तर प्रदेश) (एनडीपीएस एक्ट, 400 किलो गांजा मामला)

मोनू कश्यप, पुत्र जगदीश प्रसाद, निवासी ग्राम बंकी थाना व जिला बाराबंकी (उत्तर प्रदेश) – (एक्सीडेंट मामला)

अब्बास खान, पुत्र हजारुद्दीन, निवासी कांनसली थाना नगीना, जिला नूह (हरियाणा) – (एक्सीडेंट मामला)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!