अंतरिम सरकार की नवनियुक्त प्रधानमंत्री और पूर्व न्यायाधीश सुशीला कार्की की कैबिनेट में संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय सम्हालेंगी अस्मिता भण्डारी

विश्व हिन्दू महासंघ नेपाल की अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं अस्मिता भण्डारी

मनोज कुमार त्रिपाठी

काठमांडू नेपाल! नेपाल की अंतरिम सरकार की नवनियुक्त प्रधानमंत्री और पूर्व न्यायाधीश श्रीमती सुशीला कार्की की कैबिनेट में अंतर्राष्ट्रीय विश्व हिन्दू महासंघ नेपाल की अध्यक्ष श्रीमती अस्मिता भण्डारी को संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय की जिम्मेदारी दी जाएगी। अस्मिता भण्डारी नेपाल-भारत सांस्कृतिक सम्बन्ध के विषय मे जानकार है। सनातन संस्कृति सभ्यता के लिए काफी संघर्षशील रही हैं।

ऐसे स्वतंन्त्र व्यक्ति को संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। उनके उपर सम्पूर्ण धार्मिक एवम् आध्यात्मिक संघ संस्था , लेखक , कवि , बुद्धिजीवी ओैर नागरिक समाज का पूरा का पूरा भरोसा है। अस्मिता भण्डारी गोरक्षपीठाधीस्वर योगी आदित्यनाथ की बेहद करीबी बताई जाती हैं।

एक कर्मठ ओैर संघर्षशील महिला भण्डारी जो स्वतन्त्र पत्रकार के रूप मे नेपाल मे रहकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना सनातन संस्कृति नेपाल के गौरव , राष्ट्रीय अखण्डता ओैर नेपाली जनता के अधिरकार और देश के लिए समर्पित है । ऐसे अनुभवी,योग्य,जुझारु राष्ट्रवादी व्यक्ति को संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय का जिम्मेदारी प्रदान करना सरकार की सकारात्मक सोच को दर्शाता है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!