पैसे के लेनदेन के विवाद में पीएनसी के दो चालकों में खूनी संघर्ष, एक की मौत, दूसरा फरार

फरार चालक प्रेम शंकर पांडेय के खिलाफ कोल्हुई थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज! महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र के एकसड़वा में स्थित पीएनसी कंपनी में काम करने वाले दो डंपर चालकों के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक की मौत हो गई। एक चालक के फरार होने की सूचना है। बताया जाता है कि यह घटना शुक्रवार देर शाम की है।

मिली जानकारी के मुताबिक डंपर चालक अजय यादव (24) जो बांसगांव गोरखपुर का रहने वाला था और उसका साथी चालक प्रेम शंकर पांडेय जो बरहज, देवरिया का निवासी है, शाम के समय शराब भट्ठी से लौट रहे थे इसी दौरान दोनों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि प्रेम शंकर पांडेय ने अजय के सीने में सरिया घुसा दिया।

इस हमले में गंभीर रूप से घायल अजय यादव को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं हमला करने के बाद चालक प्रेम शंकर पांडेय मौके से फरार हो गया।

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

एसओ गौरव कन्नौजिया ने मीडिया को बताया कि मृतक के पिता रामनयन यादव की तहरीर पर प्रेम शंकर पांडेय के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!