विकास, राजस्व और पुलिस विभाग से जुड़ा मामला, शेष के लिए टीम गठित
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
महराजगंज! महराजगंज के निचलौल तहसील सभागार में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। अपर जिलाधिकारी प्रशांत कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कुल 104 मामले आए। इनमें से 23 मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया।
उपजिलाधिकारी सिद्धार्थ गुप्ता के अनुसार, दर्ज शिकायतों में विकास विभाग से संबंधित 39, राजस्व विभाग से जुड़े 35 और पुलिस विभाग से संबंधित 30 मामले थे। बचे हुए मामलों के जल्द निपटारे के लिए संबंधित विभागों की टीम बनाई गई है।
कार्यक्रम में तहसीलदार अमित सिंह, नायब तहसीलदार पीयूष जायसवाल और निचलौल के अधिशासी अधिकारी शिव प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।







