पूरे मंदिर परिसर में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे- एसपी
मंदिर में मां दुर्गा का पूजन-अर्चन कर ग्रहण किया किये प्रसाद
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
महराजगंज! शारदीय नवरात्र पर्व को लेकर एसपी सोमेंद्र मीणा ने सोमवार को लेहड़ा स्थित दुर्गा मंदिर का दौरा किया। उन्होंने मंदिर में माता दुर्गा का पूजन-अर्चन कर प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने मंदिर के मुख्य पुजारी से भी बातचीत की।
एसपी ने मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए जाएंगे। मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। पुलिस बल भी तैनात रहेगा।
एसपी ने पुलिस अधिकारियों और मंदिर के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने श्रद्धालुओं और मेला क्षेत्र की संभावित समस्याओं पर चर्चा की। अधिकारियों को इन समस्याओं को समय रहते दूर करने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम में एसडीएम फरेंदा शैलेंद्र गौतम, थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह, उप निरीक्षक अमित कुमार राय और चौकी प्रभारी निरंजन राय सहित अन्य अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।





