‘स्वच्छता ही सेवा’ के तहत आज नौतनवां नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने लोक कल्याण मेले का किया आयोजन

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवां महराजगंज! 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक मनाये जा रहे “स्वच्छता ही सेवा, के तहत आज नौतनवां नगर पालिका के जलकल कम्पाउंड में नौतनवां नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में लोक कल्याण मेला का आयोजन किया गया जिसमें FSSAI द्वारा खाद्य दुकानदारों को व डूडा विभाग द्वारा उपस्थित लोगो को प्रशिक्षण दिया गया।

 

इस अवसर पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी हिमांशु जयन्त व अंकित कुमार सिंह ने उपस्थित खाद्य दुकानदारों को प्रशिक्षित करते हुए बताया कि “सभी दुकानदार अपनी दुकान का पंजीकरण करा लें,और अपने खाद्य पदार्थो को हमेशा ढक कर रखे,खाने वाले वस्तु को काटने के 15 मिनट के अंदर पका लें या खा ले, खाद्य पदार्थो को परोसते समय दस्ताने व मास्क का प्रयोग करे।

डूडा के अवर अभियंता आलिम खान ने बताया कि “इस समय अंगीकार योजना चल रही हैं जिसके तहत स्व-निधि योजना में ऋण पर सब्सिडी व आवास योजना 2.0 के तहत अधिक से अधिक लोगो को आच्छादित करना हमारा लक्ष्य है।

 

इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष ने खाद्य दुकानदारों को जागरूक करते हुए कहा कि”नगर व आमजन के स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए आप हमेसा दस्ताने, मास्क व आसपास साफ सफाई रखे।
 
इस प्रशिक्षण शिविर में अधिशासी अधिकारी सन्दीप कुमार सरोज, ADC प्रशांत गुप्ता, सभासद धर्मात्मा जायसवाल, अनिल जायसवाल, प्रमोद गौतम, राहुल दूबे, अभय कुमार, दुर्गेश कुमार, सत्य प्रकाश, गोविन्द प्रसाद, राजकुमार गौड के अलावा मुकर्रम, राहुल सविता आदि कई दर्जन दुकानदार उपस्थित रहे।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!