उमेश चन्द्र त्रिपाठी
नौतनवां महराजगंज! पूरे प्रदेश में 05 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चल रहे विशेष संचारी रोग व दस्तक अभियान को सफल बनाने के लिए आज स्वास्थ विभाग व नगर पालिका नौतनवां की नगर पालिका सभागार में नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में एक समन्वय बैठक संम्पन्न हुई, जिसमे दोनों विभाग के अलावा अन्य सभी विभाग आपस में समन्वय स्थापित कर इस अभियान को सफल बनाने की रणनीति तय की गई। तथा मिशन शक्ति 5.0 के तहत आज नगर पालिका में सफाई जैसे महत्वपूर्ण कार्य को पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ अपने दायित्वो का निर्वहन करने वाली महिला सफाई कर्मी दुर्गावती प्रथम, सनावती, दुर्गावती द्वितीय व रंजना देवी को पालिका अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी सन्दीप कुमार सरोज ने प्रशस्ति-पत्र देकर व मुह मीठा कराकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि “आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से समन्वय बनाकर व साफ सफाई का विशेष अभियान चलाकर स्वच्छता लाना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी हैं जिसे हम सभी साथ मिलकर सफल बनाएंगे।


स्वास्थ्य विभाग के धर्मेन्द्र शाही ने बताया कि “दस्तक अभियान के तहत 11 से 31 अक्टूबर तक आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्रिया घर घर पहुचकर लोगों को बीमारियों से बचने के उपाय बताएंगी और उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों एवं मलीन बस्तियों पर विशेष ध्यान देंगी।
इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज, प्रधान लिपिक रमाशंकरसिंह, सभासद धर्मात्मा जायसवाल,अनिल जायसवाल,सुरेंद्र बहादुर जायसवाल,संजय पाठक,संजय मौर्या,प्रमोद गौतम,अभय कुमार,अमित यादव,अशोक रौनियार तथा संतोष श्रीवास्तव,दीपू प्रजापती,विंध्याचल सिंह,अफरोज अहमद व सफाई जमादार उपस्थित रहे।











