नौतनवां में एक दिन के लिए इंटर मीडिएट की छात्रा रिंकला बनी अधिशासी अधिकारी

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवां महराजगंज! नगर पालिका परिषद नौतनवां द्वारा नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक अनूठी पहल की है, अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज ने मिशन शक्ति 5.0 के तहत राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, नौतनवा में इंटर की छात्रा रिंकला पुत्री हरेश्याम नौतनवां निवासी को एक दिन के लिए अधिशासी अधिकारी बनाया, एक दिन के लिए बनी अधिशासी अधिकारी ने जनता दर्शन में राशनकार्ड न होने की शिकायत लेकर आये रुस्तम से प्रार्थना पत्र लेकर आवश्यक कार्यवाही शुरू कराई वही सुमित वर्मा की बहन के हाई स्कूल प्रमाण-पत्र में पिता का नाम गलत आने पर उसने संसोधित कराने का प्रार्थना पत्र दिया,अब्यान जायसवाल का जन्म प्रमाण-पत्र, धीरेन्द्र मधुबन नगर का मृत्यु प्रमाण-पत्र, विद्या यादव का एसेसमेंट नकल भी जारी किया तथा एक कर्मचारी को आवास योजना में लापरवाही बरतने पर दो दिन में जबाब देने हेतू स्पष्टीकरण नोटिस भी जारी किया।

 


 
मिशन शक्ति कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी सुबह 10 बजे से 12 बजे तक जन समस्याएं सुनीं और संबंधित को समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने पालिका के कार्यो एवं अधिशासी अधिकारी के विभिन्न दायित्वों और कार्य प्रणाली को बारीकी से समझा, ऐसे ऊर्जावान अधिशासी अधिकारी को नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने अपनी अनुपस्थिति पर दूरभाष से ही बधाई देकर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दिया।

 

इस अवसर पर प्रधान लिपिक रमाशंकर सिंह, सभासद धर्मात्मा जायसवाल, अनिल मद्धेशिया, अनिल जायसवाल, अशोक कुमार, विशाल जायसवाल, संतोष श्रीवास्तव, दीपू प्रजापति, सत्यप्रकाश, विंध्याचल सिंह, अफरोज अहमद, श्रवण कुमार,कमलेश पासवान,अमित कन्नौजिया व सभी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!