मुख्यमंत्री योगी ने प्रोफेसर यूपी सिंह को दी श्रद्धांजलि

प्रोफेसर यूपी सिंह ने शिक्षा जगत और समाजहित के कार्यों में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मनोज कुमार त्रिपाठी

गोरखपुर! मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को राजेन्द्र नगर स्थित दिवंगत प्रोफेसर यूपी सिंह के आवास पहुंचे और उनके पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार से भेंटकर उन्हें ढांढस बंधाया।

 

 

बता दें कि प्रोफेसर यूपी सिंह महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के अध्यक्ष रहे और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। वे एक कुशल प्रशासक, प्रखर शिक्षक और समाजसेवी के रूप में विख्यात थे। उनके निधन से शिक्षा जगत और समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रोफेसर सिंह का जीवन आदर्श और प्रेरणादायी रहा है। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ और समाजहित के कार्यों में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई।

इस अवसर पर परिषद से जुड़े पदाधिकारी, गणमान्यजन तथा बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!