नौतनवां स्थित एबी इंटरनेशनल के बच्चों ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया नवरात्र और दशहरा पर्व

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवां के ए बी इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों ने नवरात्र और दशहरा पर्व का पर्व बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास पूर्वक मनाया।

इस सेलिब्रेशन को ” Cultural Mosaic” नाम दिया गया। इस अवसर पर कई प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया जैसे – फैंसी ड्रेस, स्टोरी टेलिंग, रैंप वाक, डांडिया, बोर्ड डेकोरेशन आदि। बच्चों ने बड़े हर्ष व उल्लास के साथ हिस्सा लिया। बच्चे,बड़े सब पर्व के रंग में रंगे थे। सेलिब्रेशन का आरम्भ माँ की आरती से किया गया। उसके बाद सभी बच्चे अपनी अपनी परफॉरमेंस दे रहे थे। पूरा विद्यालय बड़े हर्ष व उत्साह के रंग में था। सबने खूब एन्जॉय किया और बहुत कुछ सीखा भी जैसे – टीम वर्क, कॉन्फिडेंस बिल्डिंग, स्पीकिंग, स्टोरी टेलिंग, डांस, आर्ट, क्राफ्ट, आदि। सबने अपनी-अपनी रूचि से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

YouTube player

 

 

डायरेक्टर अंजली ने समस्त विद्यालय परिवार की तरफ से सभी को पर्व की बधाई दी और कहा अच्छाई की राह बहुत मुश्किल होती है किन्तु अंत में जीत अच्छाई की ही होती है। हमें सिर्फ अपना धैर्य और विश्वास बनाये रखना चाहिए।

कार्यक्रम के अंत में डायरेक्टर अंजली ने नन्हे राम के हाथों रावण दहन किया और सबने साथ में प्रंण किया कि हम सब अपने अंदर के द्वेष, लालच, झूठ, कपट, अमानवता का दहन करते है।

 

 


बच्चों में नूर,जानवी, अथर्व, सूर्यांश, नव्या, नैतिक, आनंदी, कनक, साहिल, उत्कर्ष, सुहानी, देवांशी, इशिका, अर्णव, दिव्यांशी आदि थे।

टीचर्स में जकी, प्रतिभा, आकाश, अभिषेक, राजी, रीमा, श्वेता, उजाला, वंदना, सोनाली, शोभना, सौम्या, पूजा, हर्ष, सत्यम, प्रियांशु, सुजाता, जीतेन्द्र, परमजीत, असदुल्लाह, राजमान, किशन, लोर्राने, माइकल, गौशूल, नदीम, सतीश, आदित्य आदि थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!