इरफान सोलंकी 34 महीने बाद महराजगंज जेल से रिहा, बाहर आते ही विधायक पत्नी को गले लगाया, मीडिया से बोले- न्याय की हुई जीत

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज! कानपुर के सीसामाउ से सपा के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी 34 महीने बाद आज मंगलवार को जेल से बाहर आ गए। इरफान की विधायक पत्नी नसीम सोलंकी दोनों बेटों और सास खुर्शिदा बेगम के साथ उन्हें लेने के लिए महराजगंज जेल पहुंची थीं।

YouTube player

जेल के बाहर इरफान के समर्थक मौजूद हैं। नसीम सोलंकी ने उन्हें भीड़ न लगाने को कहा। नसीम सुबह ही दोनों बेटों के साथ जेल पहुंची थीं। वह अंदर जाने लगी तो बेटों को रोक लिया, सिर्फ पत्नी अंदर गईं। बेटा गेट से वापस आ गया। पत्नी अंदर गईं और इरफान से मुलाकात की।

 

 

बाहर आकर उन्होंने कहा- पति की जल्द रिहाई हो जाएगी। इसके बाद वह अपने परिवार के साथ समय बिताएंगे। परिवार इरफान के कपड़े और जरूरी सामान लेकर जेल पहुंचा था।

मंगलवार सुबह 10 बजे परवाना जेल पहुंचा था। लेकिन रिहाई से पहले मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े केस में इरफान सोलंकी से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पूछताछ की है। इस वजह से रिहाई में देरी हुई। जेल के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। 20 से ज्यादा पुलिसवाले तैनात किए गए हैं।

 

4 दिन पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गैंगस्टर एक्ट मामले में इरफान को जमानत दी थी। यह आखिरी केस था, जिसमें उन्हें जमानत नहीं मिली थी। अगले दिन रिहाई होनी थी, लेकिन हाईकोर्ट से दस्तावेज कानपुर जेल भेज दिए गए थे। इसके चलते उनकी रिहाई तीन दिन अटक गई।

इरफान 2 दिसंबर 2022 से जेल में बंद हैं। उन पर कुल 10 केस दर्ज हैं। 7 जून 2024 को कानपुर में महिला के प्लॉट पर आगजनी मामले में उन्हें 7 साल की सजा हुई थी। इसके बाद उनकी विधायकी चली गई। उपचुनाव हुआ और उनकी पत्नी नसीम विधायक बनीं।

इरफान ने जेल से बाहर आने के बाद पत्नी से अपने प्यार का इजहार किया। गाड़ी में बैठी पत्नी को उन्हें चूमा। इसके बाद उन्होंने कार की सन रूफ पर आकर कार्यकर्ताओं की हौसला आफजाई की और कानपुर के लिए रवाना हो गए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!