आधारशिला वृद्धाश्रम आनन्दनगर में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस समारोह

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

फरेंदा महराजगंज ! आधारशिला वृद्धाश्रम गणेशपुर वार्ड नंबर 4 आनंद नगर फरेंदा में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस समारोह आज बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया।

 

समारोह के कार्यक्रम का संचालन श्रीदेवी शरण दुबे जी पूर्व वरिष्ठ सभासद आनंद नगर, मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी फरेंदा श्री शैलेंद्र गौतम जी विशिष्ट अतिथि पुलिस क्षेत्राधिकारी फरेंदा श्री अनिरुद्ध कुमार जी, तहसीलदार फरेंदा श्री वशिष्ठ वर्मा जी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश जायसवाल जी की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राजन तिवारी जी पूर्व प्रधान गणेशपुरद्वारा की गई और संचालन आनन्द नगर के पूर्व वरिष्ठ सभासद श्री देवी शरण दुबे ने किया।

 

इस अवसर पर एनसीसी के लेफ्टिनेंट श्री यस के गौड़ जी के नेतृत्व में एनसीसी के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया एवं वृद्धाश्रम के संवासी द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत करके स्वागत किया गया। मौके पर उपस्थित 62 पुरुष संवासी एवं 48 माताओं को नवीन वस्त्र वितरित किया गया जिसमें रोटरी क्लब का विशेष सहयोग रहा।

वृद्धाश्रम के प्रबंधक प्रदीप कटियार ने उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को संस्था का स्मृति चिन्ह मोमेंटो देकर आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर श्री मनसा देवी, श्री सोनू पासवान, सीमा चौहान, गीता चौहान, पूजा, जसमती, प्रभावती, श्रवण कुमार एवं अशर्फी देवी उपस्थित रहीं।

समारोह में उपस्थित वृद्धजनों के साथ-साथ संस्था में विशेष सहयोग देने वाले एवं सामाजिक कार्य में जिनकी विशेष रूचि है ऐसे श्री देवी शरण दुबे जी, श्री परमात्मा विश्वकर्मा पूर्व प्रधान पिपरा विशंम्भरपुर, श्री शत्रुघ्न सिंह एवं डॉ केके श्रीवास्तव जी को उपजिलाधिकारी फरेंदा श्री शैलेंद्र गौतम जी ने अंग वस्त्र एवं संस्था का स्मृति चिह्न मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!