नगर पालिका नौतनवां ने बापू जी व शास्त्री जी की जयंती पर उनके आदर्शों को याद किया

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवां महराजगंज! गांधी जयन्ती के पावन पर्व पर आज नौतनवां नगर पालिका कार्यालय में पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने ध्वजारोहण कर परमपूज्य राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर स्वतंत्रता संग्राम के इन महान नायकों के आदर्शों को याद किया। तदुपरान्त गांधी चौक, सरदार शहीद भगत सिंह चौक, अटल चौक, कारगिल शहीद बीर सपूत पूरन बहादुर थापा व कारगिल शहीद बीर सपूत प्रदीप थापा के स्मारक पर पहुंच कर सफाई अभियान चलाया।

 

 


 
कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष ने कहा कि “गांधी जी का विचार सत्य ही ईश्वर,और अंहिसा परमोधर्मः हमें सिखाता है कि हमें अपने जीवन में सत्य का साथ देना चाहिए और अंहिसा के मार्ग पर चलना चाहिए तथा अपने जीवन मे उनके आदर्शों और उनकी विचारधारा को महत्व देना चाहिए।

 

इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज, प्रधान लिपिक रमाशंकर सिंह, सभासद अनिल मद्धेशिया,अनिल जायसवाल, अभय कुमार, राकेश जायसवाल, अशोक रौनियार, संतोष श्रीवास्तव,दीपू प्रजापति, राजन वर्मा,सत्यप्रकाश, विंध्याचल सिंह,अफरोज अहमद,उमेश कुमार,आनंद कुमार,श्रवण कुमार,राजकुमार गौड़,गोविन्द प्रसाद,मनोज वरुण,विकास कुमार, कमलेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!