बजरंग दल के हत्थे चढ़ा गौ तस्कर,पुलिस को सौंपा

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

सोनौली महराजगंज। महराजगंज के सोनौली कोतवाली क्षेत्र में भगवानपुर बॉर्डर के पास रविवार को ग्रामीणों और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने एक गौ तस्कर को पकड़ा। यह तस्कर अवैध रूप से गोवंश को नेपाल भेजने की कोशिश कर रहा था, जिसे बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया।

 

जानकारी के अनुसार, रविवार को कुछ संदिग्ध गतिविधियां देखने के बाद ग्रामीणों ने बजरंग दल कार्यकर्ताओं को सूचित किया। मौके पर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के साथ मिलकर तस्कर को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान कुछ देर के लिए हंगामा भी हुआ, लेकिन ग्रामीणों की सक्रियता से तस्कर को पकड़ लिया गया।

 

सूचना मिलते ही सोनौली कोतवाली की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने गौवंश के साथ तस्कर को हिरासत में ले लिया। उसके खिलाफ पशु तस्करी से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

 

स्थानीय लोगों के समय पर सहयोग और पुलिस को सूचना देने से गोवंश तस्करी की एक बड़ी कोशिश नाकाम हो गई। पुलिस ने इस तस्करी गतिविधि पर कड़ा रुख अपनाते हुए मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!