मनोज कुमार त्रिपाठी
महराजगंज! श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय महराजगंज श्री सोमेन्द्र मीना (I.P.S) के द्वारा वांछित/वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय महराजगंज श्री सिद्धार्थ (P.P.S) के कुशल मार्गदर्शन व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी नौतनवां श्री अंकुर गौतम (P.P.S) के कुशल दिशा निर्देशन में नौतनवा पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 182/2025 धारा-90 (1) बी0एन0एस0 थाना नौतनवां जनपद महराजगंज मे वांछित अभियुक्त जोगिन्दर चौधरी पुत्र मुरलीधर चौधरी उम्र करीब 48 वर्ष निवासी ग्राम महुअवा नं0 1 टोला गोपलापुर थाना नौतनवां जनपद महराजगंज को बैरवा जंगल ईदगाह के पास से गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय भेजा रहा है। अग्रिम कार्यवाही प्रचलित है।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में उ0नि0 चन्दन खरवार थाना नौतनवां,उ0नि0 अभिनव पटेल थाना नौतनवां और कांस्टेबल अरविंद कन्नौजिया थाना नौतनवां जनपद महराजगंज शामिल रहे।









