आगामी त्योहारों को लेकर नौतनवां थाना परिसर में उपजिलाधिकारी नवीन प्रसाद की अध्यक्षता में हुई पीस कमेटी की बैठक

त्योहारों की सुरक्षा को लेकर थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव की सख्त निगरानी

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवां महराजगंज! शुक्रवार को आगामी त्योहारों के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी नौतनवां नवीन प्रसाद ने की, जबकि थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

 

 

बैठक में क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों, धर्मगुरुओं, व्यापार मंडल पदाधिकारियों तथा ग्राम प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। अधिकारियों ने सभी समुदायों से शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की।

 

 

उपजिलाधिकारी नवीन प्रसाद ने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।

वहीं थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने पुलिस की ओर से हर स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम की जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!