उमेश चन्द्र त्रिपाठी
सोनौली महराजगंज! एसएसबी 22 वीं वाहिनी ने सीमा पर रूटीन जांच के दौरान एक नेपाली युवक के पास 27 बोतल में 54 लीटर घरेलू देशी शराब बरामद कर उसे गिरफ्तार किया है।
शनिवार की दोपहर एसएसबी 22 वीं वाहिनी के जवान सोनौली मुख्य सीमा पर रूटीन जांच कर रहे थे इस दौरान एक युवक पैदल ही नेपाल से भारत मे जाने के लिए पहुंचा जिसके समान की जांच में उसके पास दो लीटर के कोल्डड्रिंक की बोतलों में घरेलू शराब बरामद हुआ। इस दौरान उसे गिरफ्तार किया गया।
एसएसबी सहायक कमांडेंट सी विवेक ने बताया कि उक्त नेपाली नागरिक ने खुद को गोरखा रेजिमेंट के एक भारतीय सेना के जवान के रूप में पेश किया, एसएसबी टीम ने उसके दस्तावेजों की जांच की और पाया कि यह फर्जी है। और आगे की जांच करने पर उसके पास 27 बोतलें नेपाली घरेलू शराब थीं, जिनकी कुल मात्रा 54 लीटर थी। शराब को जब्त कर लिया गया और उसे आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सोनौली पुलिस को सौप दिया गया है। पूछताछ में युवक ने अपना नाम युवराज भुजेल उम्र -33 वर्ष निवासी सिंधुपालचौक नेपाल बताया। एसएसबी टीम द्वारा प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि वह भारत के पुणे के कटराज में रसोइया का काम करता है।
यह शराब वह नेपाल स्थित अपने घर में बनाता है और इसे वह अपने दोस्तों के साथ नशा करने और स्वयं सेवन करने के लिए महाराष्ट्र के पुणे ले जा रहा था।









