नेपाल में Gen-Z के प्रदर्शन और हिंसा के दौरान जेलो से भागे 540 भारतीय कैदी

सार

नेपाल में जेन जेड के प्रदर्शनों के बाद जेलों की सुरक्षा व्यवस्था कमजोर हो गई है। इस स्थिति का फायदा उठाकर 540 भारतीय कैदी जेलों से फरार हो गए हैं। भारतीय दूतावास ने इस मामले पर गहरी चिंता जताई है और नेपाल सरकार से संपर्क किया है। सरकार ने फरार कैदियों को पकड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया है।

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

काठमांडू ! जेन-जी युवाओं के प्रदर्शन और हिंसा के दोरान नेपाल की विभिन्न जेलों से लगभग 540 भारतीय फरार हैं। ये भारतीय नेपाल में कारावास की सजा भुगत रहे थे, लेकिन प्रदर्शनों के दौरान फरार हो गए। जेल प्रबंधन विभाग ने रविवार को यह जानकारी दी।

 

 

नौ सितंबर को सरकार विरोधी जेन जी के विरोध प्रदर्शन के दूसरे दिन नेपाल की विभिन्न जेलों से 13 हजार से अधिक कैदी भाग गए थे। विभिन्न अपराधों में दोषी पांच हजार से अधिक नेपाली नागरिक अभी भी फरार हैं, 540 भारतीय और 108 अन्य देशों के कैदी भी फरार हैं।

 

 

सरकार ने फरार कैदियों की तलाश के लिए अलर्ट जारी किया है। गृह मंत्रालय ने फरार कैदियों को अपने-अपने जेलों में रिपोर्ट करने के लिए भी नोटिस जारी किया है। 1997 और 2012 के बीच जन्मे लोगों को जेन-जी कहा जाता है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!