सोनौली टैक्सी स्टैंड से विना परमिट चल रहे लग्जरी बसों पर परिवहन विभाग और पुलिस प्रशासन की कार्रवाई से मचा हड़कंप,कई वाहन सीज और चालान

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

सोनौली महराजगंज! सोनौली से दिल्ली समेत देश के अन्य महानगरों में विना परमिट की अवैध रूप से चल रही लग्जरी बसों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। एआरटीओ, एसडीएम और पुलिस क्षेत्राधिकारी तथा पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर कई बसों को सीज किया और चालान काटे।

 

 

बता दें कि नेपाल से आने वाले यात्रियों को सोनौली टैक्सी स्टैंड से गोरखपुर, लखनऊ, कानपुर, दिल्ली, गाजियाबाद, जयपुर , हैदराबाद सहित अन्य स्थानों पर विना परमिट के चल रही लग्जरी बसों पर आज परिवहन विभाग और पुलिस प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। इन अवैध गतिविधियों से सोनौली परिवहन विभाग को हर महीने लाखों रुपये का राजस्व नुकसान हो रहा था।

सूचना मिलने पर एआरटीओ मनोज कुमार सिंह, एसडीएम नौतनवां नवीन कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवां अंकुर गौतम, सोनौली थानाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह और परिवहन विभाग के सहायक अधिकारी संजय कुमार प्रेमी ने संयुक्त रूप से जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान कई बसों के कागजात अधूरे पाए गए, जब कि कुछ निजी वाहन यात्रियों को ढोते हुए पकड़े गए।

 

 

इस कार्रवाई के दौरान कई वाहनों को सीज किया गया और कई पर चालान की कार्रवाई की गई। प्रशासन की इस अचानक कार्रवाई से अवैध बस संचालकों में अफरा-तफरी मच गई और कई बसें मौके से फरार हो गईं।

एआरटीओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पूरे जिले में लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि भारत-नेपाल की सोनौली सीमा पर भी यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!