जेपी एजुकेशन के बच्चों ने आनन्द नगर में आधारशिला वृद्धाश्रम में दीपावली के अवसर पर वृद्धजनों से मुलाकात कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

फरेंदा महराजगंज! जे.पी. एजुकेशन एकेडमी महदेवा, फरेंदा,महराजगंज के बच्चों ने दीपावली के शुभ अवसर पर आधारशिला वृद्धाश्रम गणेशपुर आनंद नगर में वृद्धाश्रम भ्रमण का कार्यक्रम अपने प्रधानाचार्य श्री आनंद शंकर श्रीवास्तव, वरिष्ठ लिपिक अरविंद श्रीवास्तव, शिक्षक उमेश सहानी जी एवं सत्य प्रकाश निषाद जी के नेतृत्व में वृद्धाश्रम का भ्रमण किया।

YouTube player

 

 

 

 

इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने माता-पिता के मध्य गीत संगीत का कार्यक्रम भी रखा एवं सभी को फल,मिष्ठान, नमकीन एवं बिस्किट, उपहार स्वरूप देकर उनसे आशीर्वाद की कामना की। आधारशिला वृद्धाश्रम के माता-पिता ने उनको मंगल टीका लगाकर आशीर्वाद दिया । प्रबंधक प्रदीप कटियार ने संस्था का स्मृति चिन्ह देकर आभार व्यक्त किया।

 

 

 

इस अवसर पर श्रीमती मनसा देवी गौड़, विशाल द्विवेदी, पूजा, सीमा,गीता, प्रभावती, अशर्फी आदि मौके पर उपस्थित रही।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!