नौतनवां में लाखों रुपए कीमत के अवैध पटाखे की खेप बरामद,एक गिरफ्तार,

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज! महराजगंज में दीपावली और छठ पर्व से पहले प्रशासन ने अवैध पटाखा कारोबारी पर बड़ी कार्रवाई की है। नौतनवां थाना क्षेत्र के मौलाना आजाद नगर वार्ड में पुलिस ने एक घर से भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद किए हैं।

 

 

स्थानीय लोगों की सूचना पर थाना प्रभारी नौतनवां पुरूषोत्तम राव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां रिहायशी इलाके में अवैध रूप से विस्फोटक श्रेणी के पटाखों का भंडारण किया गया था। तलाशी के दौरान लाखों रुपए के पटाखे जब्त किए गए।

इस दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है।

 

 

बताया जा रहा है कि घर में पटाखों की इतनी अधिक मात्रा थी कि आसपास के लोगों में भय और चिंता का माहौल बना हुआ था।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बरामद पटाखों की जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि इतने बड़े स्तर पर पटाखे कहां से लाए गए।

इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली और प्रशासन की तत्परता की सराहना की। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!