
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
महराजगंज! नौतनवां स्थित मां बनैलिया के 34 वें स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को निकाली गई शोभायात्रा के दौरान मां के जयकारों से पूरा शहर भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा में मां बनैलिया की झांकी श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही थी। भक्ति गीतों एवं मां के जयकारों और भजन-कीर्तन से पूरा नगर गूंज उठा। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे भक्ति गीतों पर थिरकते हुए चल रहे थे। मां बनैलिया की झांकी के दर्शन के लिए जगह-जगह श्रद्धालुओं का हुजूम लगा रहा है। शोभा यात्रा मंदिर परिसर से निकलकर खनुआ चौराहा, गांधी चौक होते हुए अस्पताल चौराहा, जायसवाल मोहल्ला से होकर हनुमान चौक, स्टेशन चौराहा होते हुए वापस मंदिर परिसर में पहुंच कर समाप्त हुई।

शोभायात्रा मे आगे-आगे मां बनैलिया की झांकी और फिर उसके पीछे पीछे भगवान शिव पार्वती, राम सीता, नवदुर्गा कि झांकी तथा बच्चों के मनमोहक नृत्य अलग ही छटा बिखेर रहे थे।

शोभायात्रा में चल रहे भजनों पर भक्त झूमते रहे। तो वहीं जगह-जगह पर युवा करतब दिखाते चल रहे थे।
कस्बे के मुख्य सड़क से लेकर अंदर की गलियों तक मां के स्वागत के लिए नगर को पूरी तरह सजाया गया था। जगह- जगह मां के शोभायात्रा के स्वागत के लिए लोग खड़े दिखे। शोभा यात्रा वापस बनैलिया मंदिर पहुंचकर समाप्त हुआ। जहां मां के दरबार में आरती उतारी गई और भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया। शोभायात्रा में पूर्व विधायक कुंवर कौशल उर्फ मुन्ना सिंह, नपा अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी, सांसद प्रतिनिधि बबलू सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता जीतेंद्र जायसवाल, संतोष जायसवाल, दयाराम जायसवाल, राजा वर्मा, समाजसेवी नन्द लाल जायसवाल,गौतम जोशी, ज्वाला शुक्ला, अमित जायसवाल, रिखी राम थापा, विंध्याचल अग्रहरी, मां बनैलिया मंदिर के पुजारी जीतेंद्र पांडेय, शिवकुमार शर्मा, दुर्गा मद्धेशिया सहित बड़ी संख्या में महिलाएं,बच्चे, पुरुष और श्रद्धालुजन शामिल रहे।

