नेपाल यात्रा पर एमपी के गुरुजी का बड़ा बयान — अप्रैल तक फिर से चलेगी संसद, नहीं लौटेगा राजतंत्र

मनोज कुमार त्रिपाठी

भैरहवा नेपाल! मनोज कुमार त्रिपाठी

भैरहवा नेपाल! नेपाल पहुंचे मध्यप्रदेश के प्रख्यात ज्योतिषाचार्य गुरुजी ने अपनी नेपाल यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा कि नेपाल में अप्रैल-मई 2026 तक संसदीय प्रणाली पुनः सक्रिय हो जाएगी और लोकतंत्र की प्रक्रिया पहले की तरह चलने लगेगी।

YouTube player

 

 

गुरुजी ने बताया कि वे मूल रूप से दक्षिण भारत के निवासी हैं और मध्यप्रदेश में रहते हैं। नेपाल आने का उद्देश्य लुंबिनी में भगवान गौतम बुद्ध की जन्मस्थली का दर्शन करना और कुछ विशेष लोगों से मुलाक़ात करना था। उन्होंने कहा, “नेपाल में आकर ऐसा लगता है मानो अपने ही देश में हैं।”

हाल ही में हुए जेनजी आंदोलन पर प्रतिक्रिया देते हुए गुरुजी ने कहा कि यह सब “ग्रहों के प्रभाव” का परिणाम था और उन्होंने इसका संकेत छह महीने पहले ही भारत में भविष्यवाणी के दौरान दिया था।

 

 

राजनीतिक व्यवस्था पर बोलते हुए उन्होंने स्पष्ट कहा कि नेपाल में राजतंत्र की पुनर्स्थापना नहीं होगी। देश लोकतंत्र के मार्ग पर ही आगे बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रधानमंत्री का चयन एक विशेष पार्टी के समर्थन से हुआ है, लेकिन संसदीय आधार पर जल्द ही स्थिर सरकार बन जाएगी।

 

अंत में गुरुजी ने कहा अप्रैल तक नेपाल में फिर से लोकतांत्रिक संतुलन स्थापित होगा, जनता को स्थिरता और उम्मीद की किरण मिलेगी।

(ज्योतिषीय परामर्श हेतु गुरुजी से संपर्क — 9425145338 | शुल्क ₹2100 गूगल पे / फोन पे के माध्यम से | जन्म विवरण भेजकर समाधान प्राप्त करें)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!