भारत-नेपाल सीमा पर 15.92 लाख के विदेशी सिगरेट समेत वाहन जब्त

सोनौली कोतवाली क्षेत्र के श्यामकाट में बड़ी कार्रवाई

बरामद सिगरेट भारत से तस्करी के जरिए नेपाल लाया जा रहा था

मनोज कुमार त्रिपाठी

महराजगंज! बीती रात को सोनौली बॉर्डर क्षेत्र में चलाए गए एक विशेष संयुक्त अभियान के तहत एफ कंपनी सोनौली, 22 वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल (SSB), कस्टम विभाग नौतनवां तथा थाना सोनौली पुलिस की संयुक्त टीम ने तस्करी की बड़ी खेप को पकड़ा है।

पूरा वीडियो यहां देखें 👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻

https://www.facebook.com/share/v/1Lo5mvSRuM/

 

 

 

 

अभियान के दौरान श्यामकाट गांव में “मैनचेस्टर – यूनाइटेड किंगडम” ब्रांड के 1,59,200 सिगरेट स्टिक बरामद किए गए, जिनकी कीमत लगभग ₹15,92,000 आंकी गई है। इसके साथ ही एक टाटा एस एचटी पिकअप वाहन (मूल्य ₹1,50,000) भी जब्त किया गया है।

जानकारी के अनुसार, यह प्रतिबंधित सिगरेट भारत से नेपाल की ओर तस्करी के लिए ले जाई जा रही थी, तभी संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर कार्रवाई की।

 

 

एसएसबी टीम का नेतृत्व कर रहे सहायक कमांडेंट सी विवेक ने किया। उनके साथ एएसआई होरेंद्र गोगोई,एचसी मंजीत,कॉन्स्टेबल नितीश,
कॉन्स्टेबल मिथुन पीके,
चालक कॉन्स्टेबल जीवन सिंह,कस्टम विभाग नौतनवां से निरीक्षक विवेक सिंह,मुख्य आरक्षी देवेन्द्र प्रताप सिंह, थाना सोनौली पुलिस से उपनिरीक्षक दिलीप कुमार,कॉन्स्टेबल सूरज कुमार यादव शामिल रहे।

 

बरामद सिगरेट एवं वाहन को कब्जे में लेकर कस्टम अधिनियम 1962 की धारा 7(1)(C) तथा सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (COPTA) की धारा 7 के अंतर्गत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

संयुक्त कार्रवाई से तस्करी पर बड़ी चोट मानी जा रही है। सीमा सुरक्षा बल ने बताया कि इस तरह की तस्करी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!