जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने वृद्धजनों में बांटी मिठाई, वस्त्र व उपहार

आनन्द नगर स्थित आधारशिला वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के बीच मनाए दीपावली

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

फरेंदा महराजगंज!जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने दीपावली के अवसर पर आज आनन्द नगर स्थित आधारशिला वृद्धाश्रम का दौरा किया। उन्होंने वहां निवासरत वृद्धजनों के साथ दीपावली पर्व मनाया और सभी वरिष्ठ नागरिकों को मिठाई, वस्त्र तथा अन्य उपहार वितरित किए।

पूरा वीडियो यहां देखें👇👇👇👇

https://www.facebook.com/share/v/17Rf7WHP1o/

 

 

जिलाधिकारी ने आश्रम में दीप प्रज्वलित कर दीपावली की शुरुआत की और वृद्धजनों से संवाद भी किया।

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि समाज के इन सदस्यों तक खुशियां पहुंचाना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने आश्रम की सफाई व्यवस्था,भोजन की गुणवत्ता और चिकित्सा सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

 

आश्रम के प्रबंधक प्रदीप कटियार ने जिलाधिकारी का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन के सर्वोच्च अधिकारी का आगमन यहां के वृद्धजनों के लिए महत्वपूर्ण और सकारात्मक कदम है। श्री कटियार ने बताया कि जिलाधिकारी के हाथों मिठाई और वस्त्र पाकर सभी वृद्धजन प्रसन्न हुए।

कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी ने सभी से अपील की कि वे अपने क्षेत्र के वृद्धजनों का सम्मान करें और उन्हें अकेलापन महसूस न होने दें।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!