नौतनवां नगर में दीपोत्सव से पहले चला विशेष सफाई अभियान

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवां महराजगंज! दीपोत्सव से पूर्व नगर को स्वच्छ और आकर्षक बनाने के उद्देश्य से नौतनवां नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने सोमवार को विशेष सफाई अभियान का शुभारंभ किया। गाँधी चौक से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया यह अभियान सरदार शहीद भगत सिंह चौक, जायसवाल मुहल्ला, हनुमान चौक, पुराना नौतनवां मुख्य मार्ग होते हुए जलकल तक चला। इस दौरान नगर के विभिन्न मार्गों पर सफाई कर्मियों ने न केवल कचरा हटाया बल्कि कीटनाशक व मच्छररोधी दवाओं का छिड़काव भी किया, जिससे नगर का वातावरण स्वच्छ और सुगंधित बन गया।

 

 

पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने इस अवसर पर नगरवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदूषण-मुक्त दिवाली मनाने के लिए हम सबको अपने आस-पास स्वच्छता बनाए रखनी चाहिए। पारंपरिक पटाखों से बचते हुए पर्यावरण-अनुकूल सजावट करें, मिट्टी के दीये जलाएं और प्राकृतिक रंगों से रंगोली बनाकर नगर व देश को प्रदूषणमुक्त बनाने में योगदान दें।” अभियान में सभासद धर्मात्मा जायसवाल, अनिल मद्धेशिया, जयप्रकाश मद्धेशिया, संजय मौर्य, अनिल जायसवाल, अशोक रौनियार, गोविन्द प्रसाद, मजीद, सफीक, विनोद कुमार, दीपू प्रजापति व रफीक सहित अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

 

 

दीपोत्सव की तैयारियों के बीच इस विशेष सफाई अभियान ने नगरवासियों में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश एक साथ पहुंचा दिया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!