भैरहवा के एशियन बुद्धा होटल में बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मना दीपावली पर्व,हुआ भव्य आयोजन

आतिशबाजी, संगीत और कर्मचारियों को दिए गए विशेष उपहार

हमारे लिए होटल परिवार ही हमारी असली ताकत,इस दीपावली पर हमने अपने हर कर्मचारी के चेहरे पर मुस्कान लाने का किया प्रयास- प्रबंध निदेशक

मनोज कुमार त्रिपाठी

भैरहवा नेपाल! नेपाल के भैरहवा स्थित एशियन बुद्धा होटल में इस वर्ष दीपावली का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक और अनोखे अंदाज में मनाया गया। पूरा होटल दीपों की जगमगाहट, रंगीन रोशनी और फूलों की सजावट से सुसज्जित था। जैसे ही शाम ढली, पूरे परिसर में दीपों की रौशनी और आतिशबाजी की चमक ने उत्सव को स्वर्णिम बना दिया।

YouTube player

 

होटल प्रबंधन ने इस शुभ अवसर पर न सिर्फ मेहमानों का स्वागत किया बल्कि अपने कर्मचारियों को विशेष दीपावली उपहार भी भेंट किए। सभी स्टाफ सदस्यों को बोनस, उपहार पैक, मिठाइयाँ और सम्मान पत्र देकर उनकी मेहनत और समर्पण की सराहना की गई। इससे कर्मचारियों में जबरदस्त उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान दीप सज्जा प्रतियोगिता, सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुति और लाइव म्यूजिक शो का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं।

 

मेहमानों ने स्वादिष्ट व्यंजनों और मिठाइयों का आनंद लिया, जबकि बच्चों ने रंगीन पटाखों और दीयों के साथ खूब मस्ती की।

एशियन बुद्धा होटल के प्रबंध निदेशक ने कहा –

> “हमारे लिए होटल परिवार ही हमारी असली ताकत है। इस दीपावली पर्व पर हमने अपने हर कर्मचारी के चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास किया है। यही सच्चा उत्सव है – खुशियाँ बाँटने का।”

लुम्बिनी क्षेत्र में यह दीपावली का यह समारोह चर्चा का केंद्र बना रहा। मेहमानों, कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों के लिए दीपावली की यह रात बन गई यादगार-जहाँ रौशनी, संगीत और मुस्कानें एक साथ झिलमिला उठीं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!