मुझसे दुश्मनी लेकर एक और आंदोलन का बीजारोपण कर रही है सरकार- केपी शर्मा ओली

मनोज कुमार त्रिपाठी

काठमांडू, ५ कार्तिक (२०८२) — नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एमाले) के अध्यक्ष व पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने आरोप लगाया है कि वर्तमान गृह मंत्री ओमप्रकाश आर्याल उनसे गहरी दुश्मनी रख रहे हैं।

बुधवार को ओली ने बालकोट स्थित अपने निजी निवास, जिसे हाल ही में जेन-जी प्रदर्शनकारियों ने आगजनी, तोड़फोड़ और लूटपाट से ध्वस्त कर दिया था, का निरीक्षण किया। उसी दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सरकार ने आंदोलन के दौरान आपराधिक गतिविधियों में संलग्न लोगों पर कार्रवाई न करके भविष्य में एक और आंदोलन का बीजारोपण कर दिया है।

 

ओली ने आरोप लगाया कि सरकार पीड़ितों को न्याय दिलाने के बजाय दुश्मनी निभा रही है, और उसका ध्यान भ्रष्टाचार नियंत्रण और सुशासन पर नहीं है।

उन्होंने कहा-

> “आंदोलन के दौरान लूटपाट करने वाले यहीं आसपास के लोग थे, विदेश के नहीं। लेकिन सरकार उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही। जो कुछ लोग पकड़े गए थे, उन्हें भी छोड़ा जा रहा है। सरकार का ध्यान भ्रष्टाचार रोकने पर नहीं है। गृह मंत्री के बयानों से स्पष्ट है कि वे पीड़ितों के प्रति नहीं, बल्कि मुझसे दुश्मनी रखते हैं।”

 

ओली ने आशंका जताई कि सरकार जेन-जी आंदोलनकारियों के दबाव में आकर स्वयं उनके सहित अन्य नेताओं को गिरफ्तार करने की तैयारी में है।

उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा संदिग्ध है और वह विपक्ष को निशाना बनाकर राजनीतिक प्रतिशोध की राह पर चल रही है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!