डीएम और एसपी ने मां लक्ष्मी जी की मूर्ति विसर्जन हेतु जिले के विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का किया स्थलीय निरीक्षण

मनोज कुमार त्रिपाठी

महराजगंज 22 अक्टूबर 2025, जिलाधिकारी श्री सन्तोष कुमार शर्मा व पुलिस अधीक्षक श्री सोमेन्द्र मीणा द्वारा मां लक्ष्मी मूर्ति विसर्जन हेतु सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

 

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने पनियरा ब्लाक के अन्तर्गत झरही नाला पुल हड़हवा नर्सरी तथा रोहिन नदी त्रिमुहानी पुल पर मां लक्ष्मी मूर्ति विसर्जन का निरीक्षण करते हुए स्थान को देखा गया। नदी में गहरे पानी में किसी श्रद्धालु को न जाने का निर्देश दिया तथा नदी में गहरे पानी में न कोई जाय इसके लिए बांस का खम्भा लगा कर रस्सी का बैरिकेटिंग करने का निर्देश दिया गया, जिससे कोई अनहोनी न हो। इस अवसर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रही।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!