छठ घाटों पर बैरिकेटिंग,नाव की व्यवस्था एवं गोताखोरों की भी रहेगी तैनाती
मनोज कुमार त्रिपाठी
महराजगंज ! दिनांक 26 अक्टूबर 2025 को लगभग शाम 4:40 बजे से 5:30 बजे तक 22वीं बटालियन एसएसबी महाराजगंज की एफ कंपनी मुख्यालय सोनौली तथा थाना सोनौली, यूपी पुलिस के अधिकारियों एवं जवानों द्वारा सोनौली अंतर्राष्ट्रीय व्यापार एवं पारगमन मार्ग क्षेत्र (AOR) में संयुक्त गश्त की गई।

इस संयुक्त गश्त का उद्देश्य आगामी त्यौहारों को देखते हुए क्षेत्र में प्रभावी क्षेत्र प्रभुत्व (Area Domination) बनाए रखना और जन सुरक्षा की भावना को मजबूत करना था।
संयुक्त गश्त में भाग लेने वाले अधिकारी एवं जवान:
🔹 एसएसबी (22वीं बटालियन, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश) से —
श्री सी. विवेक, सहायक कमांडेंट
, उप निरीक्षक/जीडी सेबेस्टियन
,एएसआई/जीडी होरेंद्र गोगोई
, मुख्य आरक्षक/जीडी हिमांशु
,आरक्षक/जीडी दुर्गेश
,आरक्षक/जीडी यशवंत
आरक्षक/जीडी मिधुन पी.के. ,
डॉग स्क्वाड – हैंडलर आरक्षक/जीडी बी.आर. ढाका एवं डॉग लिशा (Explosive Detection)
थाना सोनौली, यूपी पुलिस से —
उप निरीक्षक नवीन नगर,
मुख्य आरक्षक भानु प्रताप ,
आरक्षक मनोज , आरक्षक दीपक मिश्रा , आरक्षक क्याश गौड़

संयुक्त टीम ने भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा के बी.पी. 517/1 से बी.पी. 517/2, सोनौली व्यापार मार्ग और बाजार क्षेत्र में गश्त की।
गश्ती दल द्वारा सुरक्षा जांच एवं क्षेत्र में गश्त के माध्यम से सीमा क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाई गई। इस दौरान स्थानीय नागरिकों में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना को और प्रबल किया गया।
संयुक्त गश्त ने यह सुनिश्चित किया कि सीमा क्षेत्र में शांति, व्यवस्था और सुरक्षा बनी रहे, विशेषकर त्यौहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा सके।