भारत से नेपाल ले जाने की फिराक में था
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
सोनौली महराजगंज! सोनौली पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने सोनौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम त्रिलोकपुर टोला पहुनी निवासी एक व्यक्ति को बार्डर पर प्रतिबंधित नशीली दवाओं के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी रियाजुद्दीन इन दवाओं को भारत से नेपाल ले जाने की फिराक में था।
पुलिस ने रियाजुद्दीन पुत्र अताउल्लाह, निवासी त्रिलोकपुर टोला पहुनी, थाना सोनौली के पास से एक पीले रंग के झोले में बुप्रेनार्फिन इंजेक्शन (100 एम्पुल), डाइजापाम इंजेक्शन (100 एम्पुल) और प्रोमेथाजिन हाइड्रोक्लोराइड इंजेक्शन (100 एम्पुल) बरामद किए।
इस संबंध में सोनौली थाने में मु0अ0सं0 111/025 धारा 8/21/23 एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
इस संबंध में सोनौली कोतवाली प्रभारी अजीत प्रताप सिंह ने मीडिया को बताया कि गश्त के दौरान ही अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया और उसके पास से उपरोक्त सामग्री बरामद हुआ। उसके खिलाफ आवश्यक विधिक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।