पुलिस अधीक्षक ने सोनौली पुलिस चौकी पर तैनात दीवान यशोदा नन्द यादव को किया लाइन हाजिर

पोस्टर से चर्चा में आया था दीवान

पत्नी श्रीमती सुनीता यादव लड़ रहीं जिला पंचायत चुनाव, साथ में फोटो लगा पोस्टर हुआ था प्रसारित

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

सोनौली महराजगंज ! पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेंद्र मीणा ने सोनौली पुलिस चौकी पर तैनात दीवान यशोदा नन्द यादव को लाइन हाजिर कर दिया है। यशोदा नन्द यादव इन दिनों राजनीतिर्क विवादों में फंस गए हैं।

बता दें कि संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य पद की प्रत्याशी उनकी पत्नी का चुनावी पोस्टर इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया है। वायरल पोस्टर में दीवान यशोदानंद को पत्नी के चुनाव प्रचार में शामिल दिखाया गया है।

सरकारी सेवा में रहते हुए किसी भी राजनीतिक गतिविधि या प्रचार में भाग
लेना सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लंघन माना जाता है। इस मामले का संज्ञान लेते हुए
पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने तत्काल प्रभाव से दीवान को लाइन हाजिर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!