पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने दी जानकारी, एलआईयू भी सक्रिय
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
महराजगंज! महराजगंज महोत्सव 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक जीएसबीएस इंटर कॉलेज के फील्ड में आयोजित होगा। इस आयोजन को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने मीडिया को बताया कि महोत्सव में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रहेगी। प्रवेश और निकास द्वारों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।

महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महिला पुलिसकर्मियों को विशेष ड्यूटी पर लगाया गया है। उन्होंने ने जानकारी दी कि सादी वर्दी में पुलिसकर्मी भीड़ में रहकर असामाजिक तत्वों पर नजर रखेंगे। इसके साथ ही लोकल इंटेलिजेंस यूनिट (एलआईयू) को भी सक्रिय किया गया है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।
यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस को निर्देश दिए गए हैं। महोत्सव के लिए पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था रहेगी और आवश्यकता पड़ने पर रूट डायवर्जन प्लान भी लागू किया जाएगा।